बेलाताल ( महोबा ) अजनर थाने के ग्राम बिजौरी में खेत में तारबाडी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पति पत्नि द्वारा जमकर चलाए गए लाठी डंडों में युवक का सिर फट गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।
बिजौरी निवासी दिनेश ( उम्र 25 वर्ष ) पुत्र गुलाब खेत में तारबाडी को लेकर गाँव के ही नृपत पुत्र रामेश्वर से विवाद हो गया। नृपत और उसकी पत्नी कट्टी ने दिनेश को लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी। थाना अजनर मे नृपत और उसकी पत्नि कट्टी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने दिनेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।
👁 16.9K views
16.9K views
Click


