तालाब में डूबने से बच्ची की मौत

10363

भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर। ग्राम कलौलीजार में मकान के सामने पर बने तालाब में नहाने गई कक्षा तीन की छात्रा की दोपहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

कलौलीजार निवासी नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसकी पुत्री प्रतिभा (8) मंगलवार को अपने रिहायशी मकान के सामने बने तालाब में दोपहर 2:00 बजे नहाने गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी। तब उसकी मां सुशीला तलाशने तालाब में गई। लेकिन वह नजर नहीं आई। तब मां ने शोर मचाया।

शोर शराबा सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू की। तब उसका शव तालाब की तलहटी में मिला। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका गांव के प्राथमिक पाठशाला में कक्षा तीन की छात्रा थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालदीवान यादव ने मृतका के घर पहुंच कर ढांढ़स बंधाया है।

  • एमडी प्रजापति
👁 10.4K views
10.4K views
Click