तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का केस

17639

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा


लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियो के खिलाफ महिला को घर मे घुसकर मारने पीटने तथा गृहस्थी के सामान मे तोडफोड़ को लेकर केस दर्ज किया है। कोतवाली के तिना चितरी निवासी पवन वर्मा की पत्नी गायत्री ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती तेरह जनवरी को शाम सात बजे जमीनी विवाद मे गांव के आरोपियों ने उसके घर मे घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर गांव के उमेश वर्मा, राजेश वर्मा तथा रमेश ने गाली देते हुए घर मे रखी टीवी व बाइक तोडकर नष्ट कर दिया। आरोपियो ने शिकायत करने पर पीडिता को जानलेवा धमकी भी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी उमेश समेत तीन के खिलाफ कई गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है।

👁 17.6K views
17.6K views
Click