तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

20090

रायबरेली जिले की कुछ तहसीलों और डीह थाना क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं की बालियां गिर गईं, सरसों की फलियां झड़ गईं और दलहन भी प्रभावित हुई। साल भर की मेहनत एक पल में बर्बाद हो गई।
खेतों में जलभराव और फसलें भीगने से कटाई मुश्किल हो गई है। गुणवत्ता घटने से बाजार मूल्य भी कम मिलने की आशंका है। किसान चिंतित हैं कि अगर आगे भी ओले पड़े तो परिवार का पेट भरना मुश्किल हो जाएगा।
सरकार से जल्द मुआवजा, फसल बीमा क्लेम और राहत की मांग हो रही है। किसानों की इस आफत में सहायता जरूरी है ताकि वे हिम्मत न हारें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 20.1K views
20.1K views
Click