तेज रफ्तार चार पहिया ने दो पहिया वाहन सवार दो युवक़ो क़ो मारी भीषण टककर, गंभीर रूप से घायल

25857

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौराहे के पास मंगलवार की शाम करीब 8 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नीरज सिंह और रामसजीवन निवासी जानशेवर थाना भदोखर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सूची चौराहे के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए रायबरेली जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 25.9K views
25.9K views
Click