रायबरेली। क्षेत्र के नारायनपुर गांव में मेले के उपरांत दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कई जनपदों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपने अपने दांव आजमाए। शुरुआती कुश्ती गफ्फार रायबरेली व शैलेंद्र कुमार फतेहपुर के बीच हुई जिसमें गफ्फार ने जीत हासिल कर अपना परचम लहराया।
दूसरी कुश्ती महेश लखनऊ व चीता वाराणसी के बीच में हुई जहां वाराणसी के पहलवान चीता ने जीत हासिल कर अपना परचम लहराया। और 5100 की फाइनल कुश्ती चंदन सलेथू रायबरेली व चीता बनारस के बीच हुई। जिसमें चंदन सलेथू रायबरेली ने जीत हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया। पहलवानों को ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने इनाम देकर सम्मानित किया।
- अशोक यादव एडवोकेट
👁 25.6K views
25.6K views
Click


