दबंग पड़ोसी ने मासूम बच्ची को मारी गोली, रेफेर

20783

12 घंटे में हुई दो वारदातों से थाना क्षेत्र में दहशत

रिपोर्ट – अंशुमान

प्रतापगढ़। दिनदहाडे रानीगंज थाना क्षेत्र के मुनिपुरवा गांव में हैवानियत पर उतरे दरिंदों ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम दे कर दहशत फैला दी। घटना में बेखौफ दबंग पड़ोसियों ने हैण्डपम्प पर नहा रही 8 साल की मासूम बच्ची को दिन दहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से घायल बच्ची लाली पांडेय लहुलूहान हो कर तड़पने लगी । उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े कर उसके पास आये तब तक गोलों मारने वाले मौके से फरार हो चुके थे । आनन फानन में परिजनों ने लाली को अस्पताल में भर्ती कराया जहा से डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। । रानीगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले 12 घण्टे में हुई दो गम्भीर घटनाओं से इलाके में जहाँ एक ओर दहशत का माहौल है वही नागरिकों में तनाव भी ब्याप्त है । बेखौफ दबंगो द्वारा दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम देने से पुलिस के इक़बाल को भी खुलेआम चुनौती मिली है । सूचना पर पहुचे सीओ समेत कई थानो की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

👁 20.8K views
20.8K views
Click