दयानंद पीजी कॉलेज में एनसीसी कैम्प का पहला दिन

23618

रिपोर्ट- अनूप सिंह

बछरावां ,रायबरेली ,66 बटालियन एनसीसी रायबरेली के तत्वाधान में दयानंद पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय कैंप के आज पहले दिन कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि ” एनसीसी कैंप के माध्यम से ही कैडेटों में अनुशासन का भाव जागृत होता है । कैडेट देश और समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं।”कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर गगन राज ने बताया कि कैंप में लगभग 500 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कैंप के निर्देशों के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कैंप क्षेत्र में भ्रमण करके कैंप हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट रत्नेश, लेफ्टिनेंट दिनेश, लेफ्टिनेंट सत्येंद्र, सूबेदार राजेंद्र बिष्ट, सूबेदार सुधीर, हवलदार दिनेश, हवलदार सतीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

👁 23.6K views
23.6K views
Click