दिनदहाड़े ट्रक ड्राइवर से चार लाख की लूट से मचा हड़कंप

32282

डलमऊ रायबरेली –  दिनदहाड़े ट्रक ड्राइवर से बाइक सवार लुटेरों ने नगदी लूट ली और ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया एसओजी क्षेत्राधिकारी एवं थाने की पुलिस नाके बंदी में लगी रही लेकिन लुटेरों का कहीं पता नहीं चल सका है। गदागंज थाना क्षेत्र में सीएचसी संचालक से हुई लूट की घटना का अभी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है कि उसी जगह पर एक ट्रक ड्राइवर को दिनदहाड़े लूटकर लुटेरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है घटना सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे की है प्रतापगढ़ के थाना बाघराज निवासी धर्मराज त्रिपाठी प्रतापगढ़ से ट्रक लेकर डलमऊ फ्लोर मिल जा रहे थे।

जैसे ही गदागंज थाने से लगभग 2 किलोमीटर आगे झसवा मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक के आगे बाइक लगा दी और ड्राइवर से गाली गलौज करने लगे जैसे ही ट्रक ड्राइवर नीचे उतरा उसे धक्का देकर चोटिल करके गिरा दिया और ट्रक लेकर निकल गए गोविंदपुर माधव स्थित पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे सड़क किनारे ट्रक छोड़कर लुटेरे आराम से फरार हो गए ट्रक में रखी हुई लगभग 4 लाख की नगदी लुटेरे लेकर चले गए पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की गई एसओजी टीम एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नवहार मौके पर पहुंचे नाकेबंदी की गई लेकिन लुटेरों का कहीं पता नहीं चल सका है दिन दहाड़े हुई ट्रक ड्राइवर से लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नवहार ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी ट्रक ड्राइवर से बाइक सवार  ने ट्रक ड्राइवर को घायल कर लूट की घटना को अंजाम दिया है जांच पड़ताल की जा रही है।

क्षेत्र में इससे पहले भी हो चुकी है आठ लाख की लूट।

गदागंज क्षेत्र में लगभग दो माह पूर्व एक जनसेवा केंद्र चालक से आठ लाख की लूट हो चुकी है जिसमे गदागंज पुलिस ने पुलिस की मदद करने वाले को ही वाह वाही लूटने के चक्कर मे फर्जी तरीके से जेल भेज दिया था बाद में व्यापारियों के विरोध करने पर कप्तान ने डलमऊ प्रभारी को जांच करने के लिए दिया जिसमें जेल भेज गया युवक निर्दोष साबित हुआ था।

रिपोर्ट – विमल मौर्य

👁 32.3K views
32.3K views
Click