दिव्यांग और सीनियर सिटीजन वोटर के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

12989

तीसरे चरण में चरखारी विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले मतदान के पहले सोमवार को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन वोटर का घर बैठे मतदान सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। हालांकि मतदान के पहले ही कई मतदाताओं का निधन भी हो गया है।
चरखारी विधानसभा में घर से मतदान करने के लिए 88 दिव्यांगों एवं 126 सीनियर सिटीजन वोटर से मतदान की स्वीकृति दी थी। इन मतदाताओं से चुनाव पूर्व मतदान कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी श्वेता पांडे ने सोमवार को ड्यूटी में तैनात 41 पोलिंग पार्टियों एवं 41 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रवाना किया।
चरखारी तहसील के ग्राम रिवई व लुहारी में सबसे ज्यादा चाक चार , गुढा , चरखारी एवं टिंगरा में तीन तीन दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं में अस्थौन के सर्वाधिक 8 सीनियर मतदाता , दुलारा और बडखेरा के पांच – पांच 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं जरौली , बुधवारा , मंगरौल , सतारी , टिंगरा , टोलापांतर के चार – चार सीनियर सिटीजन ,

कुलपहाड़ ( महोबा ) रिपोर्ट- राकेश कुमार

👁 13K views
13K views
Click