दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

11245

अयोध्या। दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करके हैदरगंज पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया। हैदरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मो अरसद के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी अनिल कुमार निषाद निवासी खुटेहना थाना हैदरगंज को शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे थाना क्षेत्र के ब्रम्ह बाबा तिराहे से चौरे बाजार को जाने वाले रास्ते पर मछली मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध हैदर गंज थाने में दुष्कर्म करने और धमकी देने की धारा में अभियोग पंजीकृत हुआ है। आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 11.2K views
11.2K views
Click