टेलीकॉम कंपनी जियो का नेटवर्क हुआ धड़ाम

22936

महराजगंज रायबरेली
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ का नेटवर्क महराजगंज क्षेत्र में डाउन होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रिलायंस जिओ के कई उपभोक्ताओं ने कालिंग व नेटवर्किंग, सोशल मीडिया को लेकर शिकायत की है। जिओ का नेटवर्क डाउन होने की वजह से जिओ यूजर को काल करने के लिए कई बार नंबर डायल करने के बाद ही काल अग्रेषित हो रही है। यही नहीं कभी-कभी काल डायल किए गए नंबर पर अग्रेषित ना हो किसी दूसरे नंबर पर कनेक्ट हो जा रही है। इतना ही नहीं दूसरे नेटवर्क के यूजर भी जिओ यूजर के नंबर पर कॉल नहीं कर पा रहे हैं साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी जियो उपभोक्ताओं को नेटवर्किंग संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिओ ने अभी तक नेटवर्क डाउन होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और न ही इसकी वजह के बारे में कुछ बताया है। फिलहाल अभी तक इस बारे में भी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह समस्या क्यों हो रही है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 22.9K views
22.9K views
Click