दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के समय गुणवत्ता का ध्यान अवश्य रखा जाना चाहिए

20804

रायबरेली। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का बाजार और सुदृढ़ बने। बिना आईएसआई मार्क के कोई भी वस्तु की खरीदारी न करें।
  कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में  क्वालिटी प्रोडक्ट की जानकारी देते हुए भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड प्रमोशन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से तय किए गए मानकों को पूरा किए बिना बिक रहे खिलौनों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। ऐसे खिलौनों की बिक्री के खिलाफ भारतीय मानक ब्यूरो ने एक अभियान चलाया है। उन्होंने छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल उपकरण, फोन, लैपटॉप, चार्जर, वीडियो सर्विलांस सिस्टम व इलेक्ट्रॉनिक खिलौने आदि खरीदते समय उन पर आईएसआई मार्क ज़रूर देखें।

जिन वस्तुओं पर आईएसआई होलमार्क नही़ं होता, उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं होती। इस दौरान  विद्यालय की प्रवक्ता डॉक्टर अनीता सिंह द्वारा छात्राओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की परख व गुणवत्ता को लेकर जागरूक किया गया।इ

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अमिता यादव, प्राची शुक्ला, कमलेश यादव, नाजिश बानो, रामानुज सिंह सहित छात्राएं मौजूद रही।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 20.8K views
20.8K views
Click