धान साफ करने जा रही ट्रैक्टर मशीन अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे मे पलटी, ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत

87026

ऊंचाहार/रायबरेली– कोतवाली क्षेत्र के नऊवनहार बाईपास के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। धान साफ करने जा रही एक ट्रैक्टर मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ननकऊ के पुरवा निवासी सोनू पुत्र नरेंद्र (उम्र 27 वर्ष) ट्रैक्टर मशीन लेकर पिपराहा धान साफ करने जा रहे थे। जैसे ही वह नऊवनहार बाईपास के पास पहुंचे, सड़क किनारे तालाबनुमा बने बड़े गड्ढे से ट्रैक्टर मशीन असंतुलित हो गई और पलटकर सीधा सोनू के ऊपर जा गिरी। भारी मशीन के नीचे दबकर सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में हादसे की खबर फैलते ही मातम पसर गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 87K views
87K views
Click