धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या

24729

रिपोर्ट – Shamsi Rizvi

परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना के परशदेपुर चौकी क्षेत्र में आम की बाघ की रखवाली कर रहे 17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।हत्या से छेत्र में दहशत फैल गई।सूचना पर डीह एस ओ जे पी यादव व चौकी इंचार्ज पवन प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे और हत्या की सूचना अपने उच्याधिकारियो को दी ।हत्या की सूचना मिलते ही एडिशनल एस पी सहित सलोन सी ओ घटना स्थल पर पहुचकर जाँच पड़ताल करने में जुट गए।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एडिशनल एस पी नित्यानन्दराय ने और डीह एस ओ को हत्या का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मृतक की माँ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मृतक के साथ बाग की रखवाली कर रहे अन्य साथियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मृतक अपने माँ बाप का इकलौता बेटा था और घर की जिम्मेदारी भी उठा रखा था ।मृतक संजय अपने पीछे माँ बाप के साथ ही सात वर्षीय बहन को छोड़ गया।उधर डीह एस ओ जे पी यादव ने बताया की बाग की रखवाली कर रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या हुई है माँ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पी एम् के लिए भेजा गया है कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है जल्दी ही घटना का खुलासा करके आरोपी को जेल भेजा जायगा।

👁 24.7K views
24.7K views
Click