लालगंज( रायबरेली) , कस्बे के बायपास रोड पर डलमऊ और ब्रिज के निकट देर रात को एक पिकअप वाहन में अचानक चलते-चलते आग लग गई। जिससे वाहन धू धूकर जल उठा। वाहन के चालक व परिचालक ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सरेनी से रायबरेली की ओर जा रहे पिकअप वाहन लोडर में चलते-चलते अचानक आग लग गई। पिकअप में सवार चालक व परिचालक जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धर लिया और वाहन धू धूकर जल उठा। वाहन को जलता देख दोनों ने कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई लेकिन तब तक पिकअप लीडर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुका था।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
धू धू कर जला चलता पिकअप, चालक ने कूद कर बचाई जान
👁 23.3K views
23.3K views
Click


