नकल पर जीरो टॉलरेंस, लापरवाही पर होगी  जिम्मेदारो पर कड़ी कार्यवाही : डीएम-एसपी

2844

रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज, रायबरेली में जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा नकल कराने या परीक्षा व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं नकलविहीन कराने के लिए हर संभव कदम उठाए

बैठक के दौरान अधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, गोपनीय सामग्री के संरक्षण तथा परीक्षार्थियों की सघन जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए और उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि नकल माफिया और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बोर्ड परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

अनुज मौर्य/एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

2.8K views
Click