नगर अध्यक्ष तौफ़ीक़ के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस

34195

परशदेपुर(रायबरेली) नगर पंचायत परशदेपुर के मटियारा चौराहे से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द होने से नाराज़ होकर केंद्र सरकार के खिलाफ़ नाराज़गी जताते हुए मशाल जुलूस निकाला। नगर अध्यक्ष मोहम्मद तौफीक के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर हाथों में मशाल लेकर,, पहले लड़ें थे गोरों से,अब लड़ेंगे चोरों से,, मोदी अडानी भाई भाई ,देश बेचकर खाई मलाई जैसे नारे लगाते हुए जैसे ही मटियारा चौराहे से पुलिस चौकी के सामने पहुंचे तो चौकी प्रभारी आशीष तिवारी ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी से कहा कि बिना परमीशन के कोई जुलूस नही निकाल सकते हो। उन लोगों ने कहा इसके लिए परमीशन की जरूरत नहीं है। और सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कस्बे के अंसार चौक,मुख्य चौराहे होते हुए चुनौटा बाग तक गये। इस मौके पर पीसीसी सदस्य किरन देवी, सैय्यद हुसैन, मोहम्मद इरफान, रजवाड़ी पासी, श्याम सुंदर तिवारी, शिव दर्शन पासी, धर्मेन्द्र सिंह, विष्णु कांत मिश्र, अरविंद मौर्य , तुलसीराम पासी आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- शम्सी रिज़वी

👁 34.2K views
34.2K views
Click