नवनियुक्त संविदा एएनएम का रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न

21315

अयोध्या। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नव नियुक्त संविदा एएनएम का 12 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का समापन आज हुआ।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा ने प्रशिक्षित एएनएम को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि एएनएम को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए प्रशिक्षण की विशेष भूमिका होती है।

बेहतर प्रशिक्षण सभी को अपनी जिमेदारियों के बेहतर निर्वहन की पहली सीढ़ी है और आप सभी ने इस सीढ़ी को सफलतापूर्वक तय कर लिया है। इसके बाद पूरी उम्मीद है कि आप सभी अपने अपने उपकेन्द्र के लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। आप सभी का सकारात्मक योगदान आपके साथ साथ विभाग को भी सशक्त और जन मुखी बनाएगा।

12 दिवसीय प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शामिल प्रशिक्षक डाo आर के सक्सेना (एसीएमओ), डाo आशुतोष श्रीवास्तव (सीएचसी मसौधा), श्री वी पी सिंह (डी एच ई आई ओ), श्री मोहित (टी एस यू) का प्रयास सराहनीय रहा है साथ ही इस प्रशिक्षण में श्री मनोज मौर्य, यदुवीर सिंह एवम एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की पी एच एन ट्यूटर रीतू सिंह और शिखा का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 21.3K views
21.3K views
Click