इचौली, हमीरपुर। नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपसा निवासी शत्रुघन वर्मा की पत्नी विनीता उम्र 29 वर्ष ने रात्रि में कमरे में साड़ी में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली ।
पति शत्रुघ्न ने बताया रात्रि को सभी लोग खाना खा कर सो गए है। सुबह 4 बजे जगे तो दूसरे कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर लटकी थी। मेरे दो बच्चे है। मेरी शादी 2012 में मटौध कस्बे जिला बाँदा में हुई थी। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रिपोर्ट- एमडी प्रजापति
👁 25.4K views
25.4K views
Click


