नसीराबाद पुलिस ने जानवरो से भरी पिकअप व 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

58797

Raebareli –नसीराबाद थाना क्षेत्र के सलोन जायस रोड स्थित इमरती कुआ के समीप से पशुओं से भरी एक पिकअप की सूचना डायल 112 के माध्यम से सूचना स्थानीय थाना क्षेत्र को मिली जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने पिकअप को पकड़ा लिया पुलिस का कहना था की पशुओं को पिकअप में जिस तरह से भरा गया था, वह बेहद अनुचित था। ठीक से नहीं रखने के कारण कई पशुओं को जख्म भी हो गए थे। बाद में स्थानीय पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया एवं चालक सहित 4 लोगो को हिरासत में लेते हुए वाहन पशुओं को पशु क्रूरता मे चालान करके जानवरो को गोशाला में भिजवाया।

मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 द्वारा सूचना मिली कि, एक पिक अप में क्षमता से अधिक पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर नसीराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप में लदे सभी 4 पशुओं को गोशाला में रखवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, पकड़े गए वाहन चालक व अन्य 4 लोग पर पशु क्रूरता के तहत कार्यवाही करी गईं है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 58.8K views
58.8K views
Click