निराश्रितों का सहारा बनी समाजसेवियों की यह टोली

17988

रायबरेली – कोरोना लाकडाउन के चलते लोगों को हो रही समस्याओं के दौरान लोग एक दूसरे की मदद करके सहारा बन रहे हैं, ऐसे में भूखे, निराश्रित एवं राहगीरों की भूख प्यास मिटाने के लिए माधव सेवा संस्थान के सदस्यों ने अपने कांधे पर बीड़ा उठाते हुए लोगो की भूख मिटाने का काम निरन्तर जारी रखा है, युवा समाजसेवी प्रियंका अवस्थी के साथ उनकी टोली शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगातार खाने पीने की वस्तुएं व भोजन के पैकेट प्रतिदिन बांट रही है, राहगीरों की भूख प्यास मिटाने के लिए माधव सेवा संस्थान के सदस्य अश्मित सिंह,अनुराग सिंह, चंदन सिंह, उषा किरन, अभिनव सिंह, गरिमा सिंह भी सहयोग दे रहे हैं, संस्था द्वारा इस कार्यक्रम को प्रतिदिन निरन्तरता बनाने में प्रीतम चंदानी भी सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।

👁 18K views
18K views
Click