पंखे से लटका मिला किशोर का शव, हड़कंप

22450
WhatsApp Image 2020-05-17 at 12.39.49
मृत सुरेश कुमार की फाइल फोटो
कौशाम्बी | कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावा गांव में एक किशोर की लाश अज्ञात हालत में पंखे से लटकती मिली है। रविवार की दोपहर घर वालो ने बेटे को पंखे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट-मार्टम के लिए चीरघर भेजा है। किशोर ने किन परिस्थितियों में पंखे से लटक फांसी लगाई है पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। 
 
प्रभारी निरीक्षक कोखराज राकेश तिवारी ने बताया, दोपहर निधियावा गांव में रहने वाली अमर सिंह ने घर में बेटे सुरेश कुमार द्वारा फ़ासी लगाने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अब घर के लोगो से पूंछ-तांछ कर सुरेश कुमार की फ़ासी लगाए जाने की वजह तलाश कर रही है।
👁 22.5K views
22.5K views
Click