अयोध्या। बीकापुर के शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में पठन पाठन के समय बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो हैरिग्टनगंज शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का बताया जाता है। वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से मध्यान भोजन बनाने के लिए विद्यालय परिसर में रसोई गैस सिलेंडर ले जाया जा रहा है।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 31 अगस्त बुधवार का बताया जा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी हरिगटन गंज ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। जांच की जाएगी।
👁 18K views
18K views
Click


