नवागत कप्तान के आते ही जिले के कोतवाली मांधाता क्षेत्र में कई राउंड हुई फायरिंग, पति – पत्नी को पैर में लगी गोली, बेटे को भी मारा पीटा।
सूत्रों की माने तो चुनावी रंजिश में चली गोली पति पत्नी को लगी गोली बेटे को लाठी डंडे से दर्जन भर दबंगों ने पीटा, मची अफरातफरी।
जिले के कोतवाली मांधाता क्षेत्र में दिनदहाड़े चली गोली, मौके की सूचना पाकर एडिशनल एसपी पूर्वी, सीओ रानीगंज, इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पहुंचे
घायलों को मांधाता पीएचसी में लेकर परिजन आनन फानन में पहुंचे जहां हो रहा प्राथमिक उपचार
हैंशी परजी गांव के निवासी राजेश सिंह पुत्र स्व शारदा प्रसाद , गीता सिंह पत्नी राजेश सिंह और रोहन सिंह पुत्र राजेश सिंह को आज दोपहर में दबंगों ने की कई राउंड फायरिंग, लगी गोली, प्रयागराज रेफर
बताते चले कि कोतवाली मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैंशी परजी गांव का है मामला, घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी अपने दलबल के साथ।
रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा
पति – पत्नी को पैर में लगी गोली
👁 27.5K views
27.5K views
Click


