रिपोर्ट- shamsi rizvi
परशदेपुर (रायबरेली) पति पत्नी की आपसी लड़ाई के कारण हस्ता खेलता परिवार उजड़ गया।लड़ाई से तंग आकर एक व्यक्ति ने आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटककर आत्म हत्या कर लिया।
डीह थाना क्षेत्र की चौकी परशदेपुर के अंतर्गत वार्ड नं.4 पूरे काजी निवासी मनोज सरोज उम्र (35) पुत्र बुद्धू और उसकी पत्नी में लड़ाई झगड़ा हुआ। लड़ने झगड़ने के बाद उसकी पत्नी नाराज हो कर कंही चली गयी।पति मोटरसाइकिल से पत्नी को ढूढंने निकला था।गुरुवार को सुबह शिवपुर चिल्हा में आम के बगीचे में मृतक मनोज का शव लटकता पाया गया। सुबह जब लोग सो कर उठे तो लोगो ने देखा कि कोई आदमी आम के पेड़ पर फांसी लगा कर लटका हुआ है जिसकी शिनाख्त मनोज के रूप में हुई।सूचना पर पहुचे डीह थानाप्रभारी राकेश सिंह ने लाश को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाप्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्यवाही करी जायगी।
पत्नी से लड़ाई के बाद पति ने किया आत्महत्या
👁 23.9K views
23.9K views
Click


