परिवार संपर्क अभियान जारी

16099

जनकल्याण योजनाओं की दी जा रही घर घर जाकर जानकारी

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड़ (महोबा)। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचे इसके लिए चलाए जा रहे परिवार सम्पर्क अभियान का नेतृत्व ब्लाक प्रमुख ने किया। उन्होंने बेलाताल में घर घर जाकर पम्फलेट बांटकर जन जागरण किया।

ब्लाक प्रमुख रचना सोनी ने मंडल महामंत्री राम भरोसी के साथ लगभग एक सैकड़ा घरों में जाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को पम्फलेट आदि लर्निंग मेटेरियल के माध्यम से जानकारियां दी। साथ ही महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां भी दीं। उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को मास्क का प्रयोग करने तथा अपने हाथों को बार-बार धोने को भी भी कहा। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को सरकार द्वारा निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है । अतः आप लोग इसका लाभ उठाएं और जो बेरोजगार हों वह मनरेगा योजना द्वारा संचालित कार्यों पर जाकर काम करें, और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएं। भाजपा सरकार के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में यह अभियान घर-घर चलाया जा रहा है ।

👁 16.1K views
16.1K views
Click