पर्यावरण वनमंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका को दिया गया पारस रत्न सम्मान

12943

महोबा , मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखे हीलियम गैस भरे हवाई जहाज, पतंगें उड़ाकर लोकसभा निर्वाचन में उमंग भरकर जनपद स्तरीय अधिकारियों से सराहना पा चुकीं तथा जल संरक्षण रैलियां एवं पक्षियों को जल रखना, गौरैया संरक्षण के लिए रैली , वन्य जीवों का संरक्षण , तितली बचाओ, विद्या दान करना, निर्धन बच्चों को शैक्षिक भ्रमण, महापुरुषों का जन्मदिन मनाना ,मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों को चिकित्सालय पहुंचाने में सहायता करना, बिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाना,जैव विविधता,अनाथ और निर्धन बच्चों को सहयोग करना जैसे पर्यावरण व समाज हितैषी कार्यों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत शिक्षिका स्नेहलता शुक्ला को वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डाक्टर अरुण कुमार ने बरेली में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 प्रदान किया।

प्राथमिक विद्यालय तिंदौली ब्लाक करबई की प्रधानाध्यापक स्नेहलता शुक्ला बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना संवर्धन के लिए उनके द्वारा प्रत्येक राष्ट्रीय दिवस मनाना सरदार भगत सिंह, सरदार पटेल आदि महापुरुषों का जन्मदिन मनाना, संविधान दिवस मनाना, महिला सशक्तिकरण रंगोली, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, जेण्डर इक्विटी में नाटक, दहेज प्रथा निषेध,बाल विवाह निषेध रैली, रैली नुक्कड़ नाटक आयोजित कराए निपुण भारत अभियान नुक्कड़ नाटक अभियान चलाने के साथ साथ नम भूमि, ओजोन दिवस, वन्यजीव संरक्षण प्रतियोगिता, नशामुक्ति अभियान के कार्यो में अनवरत संलग्न हैं। सम्मान समारोह में विधान परिषद सदस्य कुंवर महराज सिंह, महापौर ओमेश गौतम तथा आयोजक प्रतिपाल सिंह सहित अनेक राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 12.9K views
12.9K views
Click