पहली नज़र में ही लड़की लड़के ने एक दूसरे को दे दिया अपना दिल- रिश्ते में निकले दोनों भाई-बहन

14010

सलोन रायबरेली।बुआ और भतीजे की प्रेम कहानी के बाद अब एक और पवित्र रिश्ता कलंकित हुआ है। रिश्ते में भाई बहन लगने वाले युवक(भाई)और किशोरी(बहन) आपस मे प्रेम कर बैठे है। मामला घर वालो तक पहुँच तो परिजन दंग रह गए।दोनो को रोकने के लिए घर के अंदर बंदिशों की दीवार खड़ी हुई तो प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुँच गया।जिसके बाद खूब शोर शराबा हुआ।वही दूसरे दिन प्रेमिका भी अपने प्रेमी के घर मिलने पहुँच गई।मामले में लड़की के परिजनो ने पुलिस को सूचना देकर दोनो आशिकों को थाने भेजवा दिया है।सलोन कोतवाली अंतर्गत सलोन देहात ग्राम सभा के रम्मा का पुरवा के रहने वाले मिथुन(20) पुत्र को पड़ोस की नाबालिग गीता(16)काल्पनिक नाम से प्यार हो गया।मिथुन और नाबालिग किशोरी दोनो आपस मे रिश्ते में भाई बहन लगते है।प्रेमी के मुताबिक लगभग दो वर्षों से दोनो आपस मे बेहद प्यार करते है।

किशोरी ने बताया कि पहली ही मुलाकात में उसने मिथुन को दिल दे दिया था। जिसके बाद हम दोनों रोज छुप छुप कर मिलते थे। वही जब घर वालो को पता चला तो उनकी दूरियां मिटाने के लिए मोबाइल फोन मददगार बना। सोमवार को युवक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर मे कूद गया। जिसके बाद गांव मोहल्ले में
जमकर हो हल्ला हुआ। दोनो को समझाया गया। रिस्तो मर्यादा और उसका दायरा बताकर युवक को छोड़ दिया गया।लेकिन मंगलवार की रात नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी के घर जा धमकी और साथ जीने मरने की कसमें खाने लगी। इस दौरान लड़की के परिजनों ने युवक के परिजनों और बेटी को उकसाने का आरोप लगाया है। वही लड़की के परिजनों ने घटना में पुलिस को सूचना देकर दोनो प्रेमी प्रेमिका को थाने भेजवाया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि रात्रि में डायल 112 की पुलिस एक लड़का और किशोरी को थाने लेकर आई है। दोनो लड़की लड़का के परिजन अभी तक तहरीर नही दिए है।मामला संज्ञान में है।जांच करवाई जा रही है। रिश्ते में दोनो भाई बहन हैं।

अनुज मौर्य /प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 14K views
14K views
Click