पांच भूमाफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, मुकदमा दर्ज

11540

महराजगंज रायबरेली।
नवीन परती क़ी जमीन पर अवैध क़ब्जा करने वाले पांच लोगो पर लेखपाल द्वारा भूमाफिया क़ी कार्यवाही कराते हुए कोतवाली पुलिस मे तहरीर दे मुकदमा पंजीकृत कराया हैं।
बताते चले क़ी विगत दिनो आयोजित समाधान (थाना) दिवस मे मोन निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र माताफेर सिंह के प्राथना पत्र पर कुशमहुरा गांव पहुंचे लेखपाल अमरजीत सिंह द्वारा नवीन परती क़ी जमीन पर काबिज रंजीत मौर्य, राजेंद्र मौर्य, संजीत मौर्य, धीरेंद्र मौर्य पुत्रगण सुशील मौर्य, राजकुमार मौर्य पुत्र बाबूलाल के खिलाफ कोतवाली पुलिस मे तहरीर दे भूमाफिया एक्ट क़ी कार्यवाही कराते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया उधर कुशमहुरा निवासी रंजीत मौर्य पुत्र सुशील मौर्य द्वारा शैलेंद्र सिंह क़ो शातिर अपराधी बताते हुए कमिश्नरी मे वाद होने के बावजूद जबरन झोपड़ी गिराने व जमीन पर दबंगई पूर्वक क़ब्जा कर मारपीट आदि क़ी शिकायत पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से क़ी हैं।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 11.5K views
11.5K views
Click