नगर निकाय चुनाव – पार्टी के टिकट के लिए आवेदन शुरू

25400

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपनी अपनी कवायदें शुरू कर दी है और अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए पार्टी के टिकट हेतु आवेदन भी शुरू कर दिया है।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुचंकर सभासद रहे फिरोज अहमद ने जिलाध्यक्ष को महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु टिकट के लिए आवेदन किया है।

बताते चलें कि कस्बे के गांधी नगर निवासी फिरोज अहमद पिछले 10 वर्षों से लगातार सभासद हैं। इसके अलावा व्यापार मण्डल में युवा अध्यक्ष के रूप में भी व्यापारियों के कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने का काम किया।

तो वहीं विधानसभा के चुनाव में विधायक श्यामसुन्दर भारतीय के साथ निष्ठा व ईमानदारी से लगे रहे। मंगलवार को सपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव को नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु पार्टी के टिकट की मांग की है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 25.4K views
25.4K views
Click