शराबी बाप ने किया बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला

13430

लालगंज, रायबरेली। घरेलू विवाद में एक पिता ने अपनी पुत्री पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मामला मीठापुर गांव का है जहां की रहने वाली बिटाना पासवान का कहना है कि रात लगभग 8 बजे वह और उसकी पुत्री सपना घर के बाहर लेटी थी। तभी उसका पति राम भरोसे शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। वह पानी लेने दूसरी तरफ गई। इसी बीच राम भरोसे घर के अंदर से कुल्हाड़ी निकाल लाया जब उसकी 16 वर्षीय पुत्री सपना ने पिता को रोकने का प्रयास किया तो राम भरोसे ने कुल्हाड़ी से सपना पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसके दोनों कंधों पर गंभीर चोटें आई हैं।

बिटाना की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस राम भरोसे को कोतवाली पकड़ लायी। सपना का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 13.4K views
13.4K views
Click