पितृ पक्ष में पितरों को जलदान कर तर्पण

29054

हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में बने तालाबो पर पितृ पक्ष के शुरुआती पहले दिन लोगो ने वहा पहुंच कर अपने पितरों को जलदान कर तर्पण किया।

मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव गहरौली, इमिलिया,मुस्करा,बिवांर खड़ेही लोधन,चिल्ली बसवारी,बिहूनी सहित क्षेत्र के कई गांवों में लोगों ने आज शनिवार को अपने पितरों को याद करते हुए विधि विधान से श्राद्ध पूजा आयोजित की। साथ ही पितरों के मोक्ष की कामना के लिए उनको याद किया गया।

बता दें कि श्राद्ध पक्ष के इस पावन पर्व के पहले दिन उनकी पूजा करने का विशेष महत्व है। इसी महत्व के चलते ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में बने तालाबो खड़े होकर लोगो ने कुशा अपने हाथ में लेकर लोग पितरों को जलांजलि देते हुए नजर आए। इस अवसर पर कई जगहों पर पितरों की मुक्ति के लिए स्वजनों ने अनुष्ठान भी कराये गए।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 29.1K views
29.1K views
Click