गांधीनगर (गुजरात) । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीरा बा के पड़ोसी मुकेश भाई पटेल के 11 वर्षीय पुत्र रूद्र पटेल ने मां हीरा बा की सेवा भाव से प्रेरित होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फ़ैसला लिया और एक लाख रुपए का चेक कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए प्रधान मंत्री राहत कोष में देकर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पीएम मोदी की मां हीराबेन ने अपनी निजी बचत के ₹25 हजार रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष में कोरोना के लिए दिए हैं। पीएम मोदी की पूज्य माताजी की पहल से प्रेरित होकर उनके पड़ोसी दान करने आगे आने लगे हैं।
दीपक तिवारी
👁 30K views
30K views
Click


