पुलिसकर्मी का पैसे मांगते ऑडियो वायरल

17070

हमीरपुर:राठ कोतवाली के एक पुलिसकर्मी पर बसों की ट्रैवल एजेंसी संचालक से महीने की अवैध वसूली करने का ऑडियो सामने आया है। संचालक द्वारा महीना न देने पर पुलिस कर्मी ने दुकान से सामान आदि भर कोतवाली ले गया है। पीड़ित संचालक ने उच्चाधिकारियों से पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।

बसों की ट्रैवल एजेंसी के संचालक कमर ने बताया कि वह लोग राठ से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों में सवारियों की बुकिंग का काम करते हैं। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उन सभी लोगों से महीने के नाम पर अवैध रूप से वसूली करता है। कल उसका महीना खत्म होने पर कोतवाली के सिपाही का फोन उसके पास आया और अवैध वसूली की मांग की। आरोप लगाया कि पैसों का बंदोबस्त न हो पाने की वजह से वह कल पैसे देने में असमर्थ रहा। जिससे आक्रोशित उक्त पुलिसकर्मी आज सुबह संकट मोचन मंदिर के सामने उनकी दुकान पर आया और उसकी दुकान पर बैठे लोगों के साथ गाली गलौच करते हुए दुकान का सामान, टेबल, कुर्सी, बैनर, फ्लैक्स ई-रिक्शा में भरकर कोतवाली ले गया। कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेशचन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है। यदि मामला उनके संज्ञान में आता है, तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्यवाही की जायेगी।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 17.1K views
17.1K views
Click