टूटे पुल की रेलिंग मुसाफिरों के लिए मुसीबत

25841

लालगंज, रायबरेली। सरेनी-सेमरी मार्गपर सँवरई नाले पर बने पुल की रेलिंग दोनों ओर से टूट गयी है। इससे गुजरने वाले वाहन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सरेनी-सेमरी मार्ग की लंबाई 13 किलोमीटर है। इस मार्ग पर सरेनी से दो किलोमीटर की दूरी पर लदाखेड़ा के पास सँवरई नाले पर पल बना हुआ है। इसके दोनों किनारों की रेलिंग टूट चुकी है। इससे रात में पुल से गुजरना खतरनाक हो चुका है।

यह मार्ग सरेनी को रायबरेली-कानपुर मार्ग से जोड़ता है। हाइवे होने की वजह से दिनभर वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने टूटी रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराये जाने की मांग की है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 25.8K views
25.8K views
Click