पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी के निधन पर सोनिया गांधी ने जताई संवेदना

35385

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज के पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी के निधन पर जिले की सांसद सोनिया गांधी ने पत्र भेजकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

कांग्रेस चेयरपर्सन व सांसद सोनिया गांधी उनके परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असमय निधन हो जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है। सांसद सोनिया गांधी ने पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी के ज्येष्ठ पुत्र सुप्रिय रस्तोगी को पत्र भेजकर शोक व्यक्त किया।

सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजे गए पत्र को कांग्रेसी नेता प्रिंशू वैश्य ने उनके पुत्र सुप्रिय रस्तोगी को सौंपते हुए पूर्व चेयरमैन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

रिपोर्ट -अशोक यादव एडवोकेट

👁 35.4K views
35.4K views
Click