पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया सपा संस्थापक का जन्मदिन

18926



तिलोई,अमेठी-तहसील क्षेत्र के जायस नगर में यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी और पूर्व कोषाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जैनुल हसन ने सपा यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया तथा उनकी लम्बी उम्र और खुशहाल जीवन की दुआएं की। वहीं यूथ ब्रिगेड के नि० जिला मीडिया प्रभारी मो० रहबर सिद्दीकी ने कहा कि आज हमारी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक तथा पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी के जन्मदिन के मौके पर सभी यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियाँ मनाई। तथा नेता जी की लम्बी उम्र की प्रार्थना की साथ ही शमशाद खान जायसी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम एक संकल्प के रूप में मनाया गया जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार व मौजूदा जन विरोधी सरकार के खिलाफ़ आवाज बुलंद करने के साथ-साथ जनता को सपा सरकार के विकास कार्यो को अपना बताकर उद्घाटन का दोबारा उद्घाटन और फीता काटने वाली वादों की सरकार की सच्चाई जनता तक पहुंचाने व कार्यकर्ताओं से मेहनत व इमानदारी से आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाने का निवेदन किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी व यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁 18.9K views
18.9K views
Click