पूर्व मंत्री के मामले पर दोनों पक्षो से मुकदमा हुआ दर्ज़

28785

सलोन,रायबरेली।सोशल मीडिया इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है।मामला यूपी के एक पूर्व मंत्री से जुड़ा है।दरसअल बीते दिनों रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान आये पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर रोहित द्विवेदी नामक युवक ने सनातन का अपमान करने के आरोप में थप्पड़ जड़ दिया था।जिसमे स्वामी समर्थकों ने रोहित समेत दो युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की थी।युवको के जेल से रिहा होने के बाद अब आरोप प्रत्यारोप का दौर सोशल मीडिया पर शुरू हो गया है।स्वामी पर थप्पड़ मारने पर रोहित को इनाम में 11लाख रुपये की चेक देकर चर्चा में आये आशीष तिवारी ने सलोन कोतवाली में दो लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।आरोप है कि पूरन मौर्या पुत्र स्वर्गीय रतन मौर्या ख़ातियारा और मुकेश निवासी जगतपुर
सोशल मीडिया पर उनको और उनके परिवार के विरुद्ध आपत्तिजनक बाते कर वीडियो वायरल कर रहे है।इसी तरह एक अन्य मामले में महाराजदीन मौर्या निवासी परसरामपुर ठेकहाई ने कोतवाली में आदित्य पांडे के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।आरोप है कि वह जोधी का पुरवा चौराहे पर बैठा हुआ था।आरोप है कि सोशल मीडिया पर आरोपी युवक ने जाति विशेष सम्बन्ध में हेट स्पीच और गाली गलौच की है।जिससे समाज की छवि धूमिल हुई है।कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षो की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्त आदित्य पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमर दीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 28.8K views
28.8K views
Click