पांव पखारने के बाद केवट ने भगवान श्रीराम को कराया नदी पार

42111

परशदेपुर, रायबरेली। कस्बे में चल रही रामलीला के पांचवे दिन केवट द्वारा भगवान श्री राम को नदी पार कराने का मंचन किया गया। जब भगवान राम नदी पार करने के लिए केवट से आग्रह करते हैं तब केवट राम से कहते हैं कि पहले वो भगवान राम के पांव पखारेंगे फिर नौका से नदी पार कराएंगे।

इसके बाद भगवान राम, सीता व लक्ष्मण को केवट नदी पार कराते हैं। इसका जीवंत मंचन रामसागर ताल में किया गया जहां पर मंचन देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राम की भूमिका जयदीप मिश्रा, लक्ष्मण की समर दीक्षित, सीता की ओम मिश्रा, केवट की पप्पू गौड़ ने निभाई।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी आशुतोष राय, चेयरमैन विनोद कौशल, अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन सीपी श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्रा, सभासद प्रभाकर मिश्रा,शम्सी रिज़वी,संदीप मोदनवाल एवं रिंकू मिश्रा, सुरेंद्र चौरसिया,मो हाशिम,अब्दुल मजीद आदि मौजूद रहे।

  • शम्सी रिजवी
👁 42.1K views
42.1K views
Click