पोस्ता छिलका सहित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

21978

लालगंज, रायबरेली। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रतापपुर थाना सरेनी निवासी आशू सिंह पुत्र राजू सिंह मादक पदार्थों का खरीद-फरोख्त करता है।उसे संदिग्ध हालत में लालगंज फतेहपुर मार्ग के आना पुर मोड़ के पास से पकड़ा गया है। उसके पास से 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से ही चोरी ,आर्म्स एक्ट ,आबकारी एक्ट, यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत एक दर्जन के लगभग आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आशू सिंह आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है ।उसे पकड़ने वाली टीम में दरोगा मालिक राम साहनी, मोहित कुमार, सिपाही दल सिंह और शुभम सिंह शामिल रहे हैं।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 22K views
22K views
Click