प्रदेश के नौजवान प्रदेश में सत्ता प्रवर्तन करने में अहम भूमिका निभाएंगे – फहीम सिद्दीकी

17011

सलोन (रायबरेली)। रायबरेली जनपद के नवजवान बेरोज़गारी के विरुद्ध पनप रहे आक्रोश का जवाब सन 2022 में देश व प्रदेश के मौजूदा सरकारों को देगी। प्रदेश का नवजवान प्रदेश में सत्ता प्रवर्तन करने में अहम भूमिका आता करेगा। उक्त उदगार मुलायम युथ ब्रिगेड के नव मनोनीत अध्यक्ष फहीम सिददीकी ने सलोन कस्बे में आयोजित स्वागत समारोह में कही उन्होंने नवजवानों से आवाहन किया कि 17 सेप्टेंबर को राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमे नवजवान बढ़ चढ़ के हिस्सा ले। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। सलोन का नवजवान 2022 में इतहास बदलने जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक प्रांतीय नेता इरफान सिददीकी ने नवजवानों का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुचने का आवाहन किया। युवा नेता गोविंद बहादुर एडवोकेट ने नवजवानों से राष्ट्रीय बेरोज़गर दिवस को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सभासद इसरार हैदर रानू ने किया व अध्यक्षता दिलीप ओझा ने किया।

इस अवसर पर चौ.सऊद जैनुल प्रधान, वीरेंद्र सिंह प्रधान, राहुल प्रधान, मोहम्मद नासिर, सभासद इल्यास, सभासद इरफान राईनी, मंसूर जाफरी, सनी, संतोष शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, इमरान सिददीकी, मो.उमर कुरेशी, शमशाद कुरेशी, दिलदार अहमद, फैसल मेवाती, फ़राज़, सऊद अहमद खाँ, असलम शाह, जुनैद शाह, लवकुश, सरोज, अरुण कुमार, राज कुमार शुक्ला, ताहिर, समीर सिद्धकी, आमिर सिद्धकी, बॉबी, अब्दुल्ला, बॉबी, राजा, साहिल, राहिल इमरान फराज खान तमाम नवजवान स्वागत समारोह में मौजूद रहे। नावनानोनीत जिला अध्यक्ष का नवजवानों ने बगहा चौराहा से सलोन नगर तक चार पहिया वाहनों से ज़ोर दार स्वागत किया।

👁 17K views
17K views
Click