प्रधान प्रतिनिधि व उसके भाई पर जमीन कब्जा करने का आरोप

31957

महराजगंज, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के पुरासी गांव निवासी एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान पति व उनके भाइयों द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित पक्ष पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए पुरासी गांव निवासी रामसुन्दर पुत्र सुन्दर प्रसाद तिवारी ने बताया कि गांव स्थित भू गाटा संख्या 354, 434, 503, 329 में कुल रकबा 0.611हे0 भूमि जरिये बैनामा लिया था जिसका खतौनी में नामांकन भी दर्ज हो चुका है। परन्तु गांव के ग्राम प्रधान पति गंगासागर पाण्डेय व उनके भाई रामसागर पाण्डेय द्वारा फर्जी व कूटरिचत सादे कागज पर लिखे रेहननामा के आधार पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ित पक्ष द्वारा थाना शिवगढ़ से शिकायत भी की गयी परन्तु पुलिस भी कार्यवाही न कर उल्टा पीड़ित को ही भूमि से दूर रहने की हिदायत दे रही है। पीड़ित ने बताया उक्त प्रतिपक्षीगणों द्वारा न्यायालय में वाद दाखिल है जिसकी अभी सुनवाई ही चल रही है। फिर भी प्रतिपक्षीगण जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं।

पीड़ित ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 32K views
32K views
Click