प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मना कांग्रेस कार्यालय में

10118

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा पूरा बाजार में पीसीसी सदस्य चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में सीएचसी में मरीजो को फल बांटकर श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्म उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा प्रियंका जी जीवट व्यक्तित्व की संघर्षशील नेता है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर जमीनी स्तर पर प्रयास कर रही है।

कांग्रेस जनों ने श्रीमती प्रियंका गांधी की दीर्घायु की कामना करते हुए ,उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जन्मोत्सव समारोह में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, पीसीसी सदस्य आरिफ आब्दी ,प्रमिला राजपूत, कविंदर साहनी, विजय पांडे, भीम शुक्ला ,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, रामकरण कोरी, राम अवध पासी, उमेश उपाध्याय, अंकित जैन, आशुतोष त्रिपाठी ,डॉ विनोद गुप्ता, रोजी, शशि श्रीवास्तव, आदि मौजूद थे।

वही पूरा बाजार में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अनिल तिवारी पूरा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष रामचरित्र मौर्या आदि उपस्थित रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 10.1K views
10.1K views
Click