प्रियकीर्ति त्रिपाठी मेयर के चुनाव में उतरे, स्टैम्प पेपर पर जनता से किया वादा

10882

अयोध्या। नगर निगम के चुनावी दंगल में युवावों का प्रतिनिधित्व करते हुवे बीटेक एमटेक की डिग्री हासिल करने वाले प्रियकीर्ति त्रिपाठी ने मेयर के पद के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।

अम्बेडकर जयंती पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रिय कीर्ति त्रिपाठी ने सपथ पत्र पर 27 विंदुओं पर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें मीडिया से जुड़े पत्रकारों के लिए भी उनके आवास के लिए पत्रकार पुरम कालोनी भी विकसित करने का वादा किया है।

साथ ही साथ यह भी बताया कि यदि नगर निगम का मेयर बना और कोई वादा खिलाफी हुई जनता से किये गए वादे को न पूरा कर पाया तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगें।

प्रियकीर्ति त्रिपाठी आनन्द बाग बरहटा कनीगंज मुहल्ले के रहने वाले है उनके पिता हनुमान प्रसाद त्रिपाठी जो भारतीय रेल में सीनियर लेखा परीक्षक के पद पर लखनऊ से सेवानिवृत्त हो चुके हैं उन्हें लोग मौनी बाबा भी कहते है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 10.9K views
10.9K views
Click