फाइनल मुकाबले मे गुसियारी ने भैस मरी को 61रनो से हराया

10995

इचौली (हमीरपुर ) मौदहा क्षेत्र ग्राम भैसमरी मे खेरापति महाराज खेल मैदान मे आयोजित स्व विजयपाल सिंह क्रिकेट टूनामेंट के फाइनल मुकाबला मे आज गुसियारी व भैसमरी के बीच खेला गया जिसमे गुसियारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुसियारी ने सोलह ओवर मे ऑलआउट होकर 171रन बनाये विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भैस मरी टीम ने ग्यारह ओवर मे आलआउट होकर 110रन ही बनाकर हार का सामना करना पड़ा। गुसियारी टीम के बल्लेबाज अमीरजामाल को मैनआफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को भैसमरी प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने पुरुष्कार वितरण किया। इस दौरान भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह, मंडल अध्य्क्ष जीतेन्द्र पाल, शुभम सिंह, राजू दिनेश आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 11K views
11K views
Click