मृतक के पिता की तहरीर पर 5 पर केस

31611

लालगंज, रायबरेली। सरेनी में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के पूरे सुकरु मजरे कुटिया एहतमाली गांव के रहने वाले रतिपाल पुत्र चेतराम का शव बीते शुक्रवार को बबूल के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला था।

रतिपाल ने बताया कि गांव के जगदीश,सुखराम पुत्रगण पूसू,संगीता पत्नी जयकरण, रघुवर पुत्र रामप्यारे,रामबाबू पुत्र जगदीश से 1 दिन पहले विवाद हो गया था। इसमें सभी ने बेटे को जान से मार डालने की धमकी दी थी और कहा था कि अगली सुबह का सूरज नहीं देख पाएगा और यही कर भी डाल।

रात में बेटे को मारकर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने पीडित पिता की तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत हो गया है, शीघ्र ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 31.6K views
31.6K views
Click