फील्ड पर रह पल-पल की खबर रख रहे जिलाधिकारी

24009

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने जनपद में लागू लाक डाउन व्यवस्था के मद्देनजर बस स्टैंड, पुरानी बाजार आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके जायजा लिया।

तत्पश्चात उन्होंने शेल्टर होम राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया का निरीक्षण कर ठहरे लोगों से खानपान आदि व्यवस्थाओं की जानकारी की।उन्होंने विद्यालय में नामित अधिकारी से कहा कि ठहरे हुए लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो प्रतिदिन इनका स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी कर्वी से कहा कि जो बाहर से लोग आ रहे हैं उनकी बसें अब बेड़ी पुलिया महाविद्यालय में एकत्र कराई जाएं और यहीं पर अलग-अलग तहसीलों की सूची बनाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाए तो उसे क्वॉरेंटाइन कराएं तथा जो लोग सामान्य हैं उनसे लिखित लेकर गांव में भेजकर होम क्वॉरेंटाइन कराएं जाने की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से जानकारी कि कितने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि बाहर से आए हुए अभी तक 108 प्रवासियों का परीक्षण किया गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी करबी अश्विनी कुमार पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश यादव, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

👁 24K views
24K views
Click