फुरसतगंज के इगरुआ का विमान आजमगढ़ में हुआ क्रैश, पायलट की हुई मौत

29010

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी– जनपद के अंतर्गत फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से सोमवार सुबह लगभग 10:20 पर यहां पर प्रशिक्षण ले रहे कोणार्क शरन जो टीवी 20 प्रशिक्षण विमान से क्रॉस कंट्री सोलो प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी लगभग 11बजकर 20 मिनट पर उनका यह विमान आजमगढ़ जनपद में क्रैश हो गया। जिसमें प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई । मृतक प्रशिक्षु पायलट 21 वर्ष का था और संस्थान में प्रशिक्षण के 125 घंटे पूर्ण कर चुका था। यह पायलट पलवर हरियाणा का रहने वाला था। प्रथम दृष्टता यह दुखद घटना मौसम की खराबी के कारण हुई। यह जानकारी इगरूवा के मीडिया प्रभारी राम किशोर द्विवेदी ने दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोणार्क शरन के पिता राम शरन एयर इंडिया में कार्यरत थे जो अब रिटायर हो गए हैं। तीन बहनो का इकलौता भाई था मृतक प्रशिक्षु पायलट।

👁 29K views
29K views
Click