फैजाबाद सिविल कोर्ट का नाम बदले जाने की उपजा ने उठाई मांग

16793

अयोध्या:———
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या/ यू पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या इकाई ने फैजाबाद सिविल कोर्ट का नाम बदल कर अयोध्या करने के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है । उपजा अयोध्या इकाई के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 6 नवंबर 2018 को फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है। जनपद अयोध्या का नाम लगभग सभी अभिलेखों में अंकित भी हो गया है परंतु दीवानी न्यायालय आज भी फैजाबाद के नाम से ही अंकित है। ज्ञापन में कहा गया है कि फैजाबाद की पहचान भी अयोध्या के कारण भारत ही नही संपूर्ण विश्व में रही है। अयोध्या का अपना एक इतिहास है । बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने संगठन को आशान्वित किया है कि ज्ञापन को अक्षरसः माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रेषित किया जाएगा। ज्ञापन देते समय उपजा अयोध्या के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष राकेश वैद राम प्रकाश पाण्डेय पवन पांडेय प्रमोद कुमार पांडेय उदयन आर्य प्रमोद शंकर पाण्डेय बीकापुर तहसील उपाध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

👁 16.8K views
16.8K views
Click